इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन को तुरंत नहीं हटाया जाना चाहिए। इसको चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों को लॉकडाउन हटाने और लगाने का अधिकार देना चाहिए। लॉकडाउन हटाने का फैसला स्थानीय आधार पर होना चाहिए।
*केबिनेट की बैठक में नहीं हो सका फैसला*
इस बीच केन्द्रीय मंत्रियों की आज बैठक हुई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर कोरोना संकट और लॉकडाउन पर मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि लॉकडाउन को हटाने या आगे बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया है। अभी हालात पर नजर रखी जा रही है। फैसला बाद में लिया जाएगा।
*राज्य सरकारों से मांगा गया था प्लान*
मोदी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में लॉकडाउन को हटाने के लिए मंत्रियों से प्लान मांगा गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लॉकडाउन पर प्लान मांगा था। माना जा रहा है कि राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रियों के प्लान को देखने के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन पर फैसला ले सकती है।